पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नक्शा भरो प्रतियोगिता में राहुल प्रथम

नक्शा भरो प्रतियोगिता में राहुल प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होशियारपुर - डीजीएसई के निर्देशों पर सरकारी स्कूल ख्वासपुर हीरा में जिला स्तरीय नक्शा भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल इंचार्ज हरमीत कौर की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में जिला रिसोर्स पर्सन अमरीक चंद ने बताया कि प्रतियोगिता में 19 ब्लॉकों के 39 छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सरकारी स्कूल माहिलपुर ((लड़के)) राहुल ने पहला स्थान, सरकारी स्कूल ठुआणा की हरप्रीत ने दूसरा तथा हाई स्कूल बहादुरपुर बाहिया की लवप्रीत ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता दौरान कृष्ण गोपाल शर्मा, कमलजीत कौर, राधा रानी, सीमा रानी, रविंदर कुमार, उपिंदर सिंह, हरपाल सहोता, दविंदर सिंह, अनीता कुमारी, राजिंदर सिंह व अन्य शामिल थे।