रेलवे रोड कार्यालय में धार्मिक समागम
होशियारपुर - श्री किशोरी कृपा मंडल की ओर से रेलवे रोड कार्यालय में धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरुद्वारा शहीद सिंघा से संत बाबा रंजीत सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए। समागम के बाद गणमान्यों को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्री राम शरण आश्रम, श्री शिव रात्रि उत्सव कमेटी, इक नूर सेवा सोसायटी, श्री राम चरित संकीर्तन मंडल, संत बाबा नामदेव सभा, श्री नवदुर्गा प्रचार मंडल सदस्य शामिल हुए।