पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरप्रीत सिंह सर्वसम्मति से गांव नैनोवाल जट्टा के बने संयोजक

गुरप्रीत सिंह सर्वसम्मति से गांव नैनोवाल जट्टा के बने संयोजक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - होशियारपुर
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बैठक में विशाल वर्मा ने शेरे पंजाब सिंह और अन्य सदस्यों की सहमति से गुरप्रीत सिंह को गांव नैनोवाल जट्टा का संयोजक, नवदीप बद्धन को सह संयोजक और लवप्रीत सिंह को गौरक्षा प्रमुख नियुक्त किया। जिला संयोजक विशाल वर्मा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक में विभाग प्रमुख शेरे पंजाब सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए। पदाधिकारियों ने कहा कि दल की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह उसे ईमानदारी के साथ निभाएंगे।
शेरे पंजाब सिंह ने कहा कि बजरंग दल की ओर से शुरू किए गए सदस्यता अभियान और पदाधिकारियों की नियुक्ति किए जाने का क्रम निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि बजरंग दल की ओर से नशों के खिलाफ जो अभियान चलाया गया है, उसमें युवाओं को पूर्ण सहयोग मिल रहा है। इस मौके पर शहरी उपाध्यक्ष नीरज हंस, बोनी आदिया, सैम संयोजक बुल्लोवाल, रोहन, दीपू बस्सी, मंतिया, जोवन, राहुल, रूबल, इंद्रपाल सिंह कोहली, रवि, मनी, चन्ना सहित अन्य युवा उपस्थित थे।



बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बैठक में पदाधिकारियों की नियुक्ति करते शेरे पंजाब सिंह और विशाल वर्मा।