कल से दूध दो रुपए महंगा
भास्कर न्यूज - होशियारपुर
डेयरी यूनियन ने एक फरवरी से दूध की कीमत 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया है। फैसला यूनियन के प्रधान नेत्रचंद बब्बी की अध्यक्षता में हुई बैठक में किया गया। बब्बी के मुताबिक हरा चारा, खल और पशुओं की कीमतें बढ़ गई हैं। ऐसे में दूध की कीमत बढ़ाने जरूरी हो गया है। एक फरवरी से 33 रुपए प्रति लीटर मिलने वाला दूध 35 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। बैठक दौरान चेयरमैन तारा सिंह, उप प्रधान हुस्न लाल, कमलजीत, लेखराज, इंद्रजीत, अशोक कुमार, कमल सिंह, महिंदर कटारिया, दविंदर जौली, बूटा राम शामिल थे।