- Hindi News
- चेतना कैंप में किसानों को दी बैंक स्कीमों की जानकारी
चेतना कैंप में किसानों को दी बैंक स्कीमों की जानकारी
भास्कर न्यूज - होशियारपुर
पंजाब ग्रामीण बैंक बागपुर की ओर से गांव बस्सी मरुफ में किसान चेतना कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक जसबीर सिंह ने बैंक की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कर्जे एवं जमा राशि की स्कीमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों को तीन लाख रुपए तक का कर्जा सात प्रतिशत व्याज पर दिया जाता है। जो किसान समय पर वापसी करते हैं उनको 3 प्रतिशत की सब्सिडी ब्याज में दी जाती है, जोकि व्याज दर चार प्रतिशत रह जाती है। उन्होंने बताया कि जरुरतमंद को बैंक से जोडऩे के लिए जीरो बैलेंस से खाते खोले जा रहे हैं। इस दौरान चेयरमैन ने किसानों को एटीएम कार्ड देते हुए उसकी सुविधाओं से अवगत करवाया। नाबार्ड के डीडीएम
इंद्रजीत कौर ने भी इस दौरान अपने विचार रखे। इस मौके पर सरपंच जोगिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, मैनेजर लोकेश खन्ना सहित कई गणमान्य लोग भी शामिल थे।