- Hindi News
- सब्सिडी वाला सिलेंडर लेने के लिए नहीं मिली उपभोक्ताओं को राहतसीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी गैस प
सब्सिडी वाला सिलेंडर लेने के लिए नहीं मिली उपभोक्ताओं को राहतसीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी गैस पर मिलने वाली सब्सिडी की राशि जिले में केवल 30 फीसदी लोगों के आधार कार्ड ही जुड़े खातों से
भास्कर न्यूज - होशियारपुर
केंद्र ने सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या वर्ष में 12 कर दी है। इससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है, लेकिन आधार कार्ड नंबर गैस एजेंसी और बैंक अकाउंट से लिंक न करवाने वालों को एक फरवरी से महंगा सिलेंडर लेना पड़ेगा। एक फरवरी से जिले के उपभोक्ताओं की सब्सिडी अब सीधा बैंक खाते में जाएगी। यानी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की डिलिवरी के समय कुल 1322 रुपए देने होंगे। सब्सिडी के 850 रुपए उपभोक्ता के बैंक खाते में आएंगे। ऐसे में जिन्होंने आधार कार्ड लिंक नहीं कराया उन्हें सिलेंडर 1322 रुपए में ही पड़ेगा।
आधार कार्ड लिंक करवाने की अंतिम तिथि 31 जनवरी दी गई थी। इसमें बढ़ोतरी नहीं की गई है। हालांकि उपभोक्ताओं के लिए यह राहत वाली खबर है कि केंद्र ने सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या 12 कर दी है। इस वर्ष फरवरी माह में सब्सिडी वाले दो और सिलेंडर मिलेंगे।