- Hindi News
- 331 गांवों का डाटा अपडेट, एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी
331 गांवों का डाटा अपडेट, एक क्लिक पर मिलेगी जानकारी
भास्कर न्यूज - होशियारपुर
होशियारपुर तहसील के 337 गांवों में से 331 गांवों का अप-टू-डेट डाटा कंप्यूटराइज्ड कर दिया गया है। शेष रहते 6 गांवों का डाटा भी जल्द ही अपडेट कर दिया जाएगा। डाटा पंजाब लैंड रिकॉर्ड सोसायटी की वेबसाइट से जोड़ा गया है। इसके तहत अब घर बैठे ही लोग अपनी प्रॉपर्टी का जानकारी एक ही क्लिक पर पता कर सकते हैं। साथ ही तहसील कांप्लेक्स में फर्द लेने के लिए नए फर्द केंद्र का भी शुभारंभ किया गया है।
फर्द केंद्र पर टोकन सिस्टम
तहसीलदार अमरदीप सिंह थिंद ने बताया कि यह सारा कार्य एसडीएम की निगरानी में करवाया जा रहा है। फर्द केंद्र पर पुरुष व महिलाओं के लिए अलग-अलग टोकन सिस्टम बनाया गया है ताकि किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े। नायब तहसीलदार अरविंद सलवान खुद सारा काम देख रहे हैं। उन्होंने लोगों को अपील की कि इस संबंधी किसी भी तरह की परेशानी आने पर संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।
तहसीलदार अमरदीप सिंह ने बताया कि लोग घर बैठे अपनी प्रॉपर्टी की जानकारी हासिल कर सकते हैं। उनके साथ नायब तहसीलदार अरविंद सलवान भी मौजूद थे।
तहसील कांप्लेक्स में नया फर्द केंद्र भी शुरू, लोगों को लंबी लाइनों से मिलेगी निजात