पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठंडल ने गांव अजनोहा में 60 छात्राओं को साइकिल दिए

ठंडल ने गांव अजनोहा में 60 छात्राओं को साइकिल दिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - माहिलपुर
गांव अजनोहा के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पंजाब सरकार की ओर से चलाई गई माई भागो स्कीम के तहत सोहन सिंह ठंडल ने 11वीं और 12वीं कक्षा की 60 छात्राओं को साइकिल दिए। प्रिंसिपल अशोक परमार के नेतृत्व में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य मेहमान मुख्य संसदीय सचिव सोहन सिंह ठंडल शामिल हुए। इस अवसर पर उनके साथ मास्टर रछपाल सिंह, मलकीत सिंह ठंडल, रविंदर ठंडल, जसवीर सिंह परमार, सरवन सिंह रसूलपुर, जत्थेदार इकबाल सिंह खेड़ा, रामजीत सिंह जेई, मास्टर हरभजन सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए।
ठंडल ने कहा कि सरकार की ओर से बच्चों की पढ़ाई के लिए कई तरह की योजनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से पंजाब के सबसे पहले नोबल प्राइज विजेता डॉ. खुराना को समर्पित स्कीम शुरू की गई है। जो बच्चे पढाई में 80 प्रतिशत या उससे ज्यादा नंबर लेते है, उनकी पढाई के लिए सरकार की ओर से प्रति वर्ष 30 हजार रुपए दिए जाते है। इस अवसर पर सरपंच महिंदर सिंह, जसविंदर कौर, कमलजीत कौर, कुमारी, नीलम, हरमनोज, मनजीत कौर, मनजीत सिंह, बलवीर सिंह, बलविंदर कौर और स्कूल स्टाफ भी मौजूद था।



मुख्य संसदीय सचिव सोहन सिंह ठंडल गांव अजनोहा के सरकारी स्कूल में छात्रों को साइकिल वितरित करते हुए।