- Hindi News
- धार्मिक शिक्षा परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
धार्मिक शिक्षा परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
भास्कर न्यूज - दसूहा
सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की ओर से आयोजित धार्मिक शिक्षा परीक्षा में गुरु गोबिंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल कल्लोवाल के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधक बूटा राम ने बताया कि कुल 33 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे, जिनमें से चार विद्यार्थी मैरिट में, 9 ए ग्रेड में, 16 बी ग्रेड में और 14 सी ग्रेड में आए। उन्होंने कहा कि स्कूल के बच्चों को उनकी शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक शिक्षा भी दी जाती है। उन्होंने बताया कि अंजू रानी, कुलप्रीत कौर, सिमरनजीत कौर मैरिट में रहे, इसका श्रेय स्कूल के अध्यापक हरजीत कौर, नरिंदर कौर, धर्मजीत कौर, पलविंदर कौर, जसप्रीत कौर, रमनदीप कौर, सतवंत कौर व बलदेव सिंह को जाता है।
गुरु गोबिंद सिंह स्कूल कल्लोवाल के मेधावी छात्रों के साथ प्रबंधक बूटा राम।