- Hindi News
- सात पंचायतों को 22 लाख 50 हजार के चेक दिए
सात पंचायतों को 22 लाख 50 हजार के चेक दिए
माहिलपुर - गांव अजनोहा में ग्राम पंचायत की ओर से करवाए गए समागम में मुख्य संसदीय सचिव सोहन ठंडल ने क्षेत्र की सात पंचायतों को 22 लाख 50 हजार के चेक दिए। इस दौरान गांव अजनोहा को 7 लाख, मोजोमजारा को तीन लाख, थप्पल को डेढ़ लाख, रहल्ली को 2 लाख, दिहाणा को 2 लाख, बडेल को 3 लाख और कूकोवाल को 3 लाख रुपए की ग्रांट के चेक दिए। इस मौके पर सरवन सिंह रसूलपुर, बलविंदर सिंह रहल्ली, जसविंदर कौर, कमलजीत कौर, संसार सिंह, दविंदर सिंह, बलविंदर कौर, अवतार चंद, कुलदीप सिंह, हरपाल सिंह चेला, प्रिंसिपल धन्ना सिंह, जगतपाल सिंह थपल, राम दुलारा, हरविंदर सिंह, मास्टर हरभजन सिंह, तरसेम सिंह, केवल सिंह इंदर सिंह, गुरदीप कौर, कश्मीर कौर, इंदरजीत कौर, गुरमीत कौर, प्रदीप सिंह, मास्टर रछपाल सिंह, जसवीर सिंह और राम प्रकाश भी मौजूद थे।