पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीमारी से परेशान युवक ने लगाया फंदा

बीमारी से परेशान युवक ने लगाया फंदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - होशियारपुर
बुल्लोवाल थाने के अधीन आते गांव मेघोवाल गंजिया में जीवन कुमार ((35)) ने रीढ़ की हड्डी के दर्द से परेशान हो गत रात्रि कमरे में गार्डर से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले का खुलासा वीरवार सुबह तब हुआ जब पत्नी जोगिन्दर कौर ने बार-बार कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुला तो गांव वालों ने आकर दरवाजा तोड़ा। अंदर जीवन फंदे से लटक रहा था। पास ही एक सुसाइड नोट भी था, जिस पर लिखा था कि वह बीमारी से परेशान होकर खुदकुशी कर रहा है। बुल्लोवाल थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एसएचओ हरलीन सिंह ने बताया कि मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है।
मूलरूप से होशियारपुर शहर के नलोइयां चौक का रहने वाला 35 वर्षीय जीवन कुमार पुत्र हरनाम दास काफी समय पहले पत्नी जोगिन्दर कौर व दोनों बच्चों बेटे रविन्दर सिंह ((06)) व पायल ((04)) के साथ मेघोवाल गंजिया जा बसा था। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। ऊपर से जीवन पीठ के दर्द से परेशान रहने लगा। जीवन गांव में ही बैग सिलने का काम करता था। ज्यादा कमाई नहीं थी, जिस कारण घर का खर्चा भी मुश्किल से चलता था। इस दौरान उसके सिर पर एक उभार निकल आया। जीवन को लगा कि उसे कैंसर हो गया है। वह और परेशान रहने लगा।
रात तक सबकुछ ठीक था...
सिविल अस्पताल में जोगिन्दर कौर ने बताया कि कल रात जीवन खाना खाने के बाद दूसरे कमरे में सोने चला गया। सबकुछ ठीक था, पर हमें क्या पता था कि वह अपनी जीवनलीला खत्म कर हमें बीच मंझधार में छोड़ देंगे। मृतक जीवन के पिता हरनाम दास व भाई सरवण कुमार भी वहीं मौजूद थे।
शराब पीने के बाद लगाया फंदा
जीवन की जेब से पंजाबी में लिखा सुसाइड नोट मिला। लिखा है- पीठ की दर्द सहन नहीं होता है जिसकी वजह से फंदा लगाने की सोच रहा हूं। पर हिम्मत नहीं होती है इसीलिए शराब पीने के बाद फंदा लगा इस कष्ट से सदा-सदा के लिए दूर हो रहा हूं।