- Hindi News
- भगत सिंह कुष्ठ आश्रम में रोगियों को फल दिए
भगत सिंह कुष्ठ आश्रम में रोगियों को फल दिए
दसूहा - भगत सिंह कुष्ठ आश्रम में कुष्ट रोगियों को फल दिए। एसएमओ डॉ. नरेश कांसरा के नेतृत्व में कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करने के लिए पंजाब सरकार की ओर से मनाए जा रहे पखवाड़े का आगाज किया। डॉ. नरेश कांसरा और डा. कपिल डोगरा ने कहा कि आज राष्ट्र पिता महात्मा गांधी का बलिदान दिवस है। हम सभी को उनके दर्शाए गए मानवता के मार्ग पर चलते हुए स्वस्थ समाज का निर्माण करें यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि यह पखवाड़ा 30 जनवरी से 13 फरवरी तक मनाया जाएगा। इस दौरान लोगों को कुष्ठ रोग संबंधी जानकारी दी जाएगी। चमड़ी रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योति ने कहा कि कुष्ठ रोग अब लाइलाज नहीं है।