- Hindi News
- थाना मॉडल टाउन के सब इंस्पेक्टर सरबजीत निलंबित
थाना मॉडल टाउन के सब इंस्पेक्टर सरबजीत निलंबित
होशियारपुर - एसएसपी नरेंद्र भार्गव ने वीरवार देर शाम थाना मॉडल टाउन के सब इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। डॉ. भार्गव ने बताया कि उनके पास शिकायत आई थी कि धोखाधड़ी के एक मामले में सरबजीत अदालत में चालान पेश नहीं कर रहा है, जबकि चालान पहले से तैयार था। ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप में कार्रवाई की गई है।