- Hindi News
- ‘प्रश्न मंच प्रतियोगिता से बढ़ता है बच्चों का ज्ञान’
‘प्रश्न मंच प्रतियोगिता से बढ़ता है बच्चों का ज्ञान’
तलवाड़ा - बालक के विकास पर ही दुनिया का विकास निर्भर करता है। यह विचार प्रिंसिपल देसराज शर्मा ने स्कूल में शिशुओं की प्रश्न मंच प्रतियोगिता के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बालक मनोविज्ञान का मूल और शिक्षक की प्रयोगशाला है। शर्मा ने कहा कि बालक जितनी ज्यादा गतिविधियों में भाग लेगा, उसकी नींव उतनी ही मजबूत होगी। प्रश्न मंच प्रतियोगिताओं के माध्यम से जहां बच्चे का बौद्धिक ज्ञान बढ़ता है वहीं उसके मानसिक विकास की भी वृद्धि होती है। प्रश्न मंच प्रतियोगिता में भरत, अंकुश, आकृति, अक्षरा और संजीव ने प्रथम स्थान हासिल किया।