सीआरपीएफ जवान को दी अंतिम विदाई
माहिलपुर - गांव बिंजों के सीआरपीएफ जवान परमजीत सिंह पुत्र किशन सिंह का वीरवार को गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। परमजीत की गत रात्रि कपूरथला के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।ब्लॉक माहिलपुर के गांव बिंजों निवासी परमजीत सिंह मेरठ में सीआरपीएफ में बतौर कांस्टेबल ड्राइवर तैनात था। वह एक माह की छुट्टी पर आया हुआ था। बुधवार को वह गांव के ही पड़ोसी शरमिंदर सिंह की बेटी की कपूरथला में हुई शादी से वापस अपने गांव बिंजों स्कूटर पर लौट रहा था। गांव नरुड़ के पास अचानक एक बस से महिला उतरी। बस का दरवाजा खुला तो परमजीत बचने की कोशिश में गिर गया। उसके सिर पर चोट लग गई। परमजीत सिंह की शादी सुखविंदर कौर के साथ हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं। बड़ा भाई इंदरजीत सिंह भी सीआरपीएफ में है।