- Hindi News
- ज्याणी ने किया गढ़शंकर सिविल अस्पताल का दौरा
ज्याणी ने किया गढ़शंकर सिविल अस्पताल का दौरा
भास्कर न्यूज - गढ़शंकर
सेहत एवं परिवार कल्याण मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी सांसद अविनाश राय खन्ना के साथ सिविल अस्पताल गढ़शंकर का दौरा किया। खन्ना के सांसद निधि कोष से अस्पताल के लिए खरीदी स्कैनर मशीन, जनरेटर सैट तथा एनिलाइजर का उद्घाटन किया। खन्ना ने अपने संबोधन में कहा कि चालीस वर्ष पहले लोग काम ज्यादा तथा खुराक कम खाते थे जबकि अब काम कम और खुराक ज्यादा खाते हैं इसलिए पहले की तुलना में बीमारियां बढ़ रही है। सिविल सर्जन होशियारपुर ने सिविल अस्पताल गढ़शंकर की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। सेहत एवं परिवार कल्याण मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी ने अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी तथा अन्य समस्याओं का निपटारा जल्द करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसएमओ सत पाल बंगा के अतिरिक्त डॉ. यश भाटिया, डॉ. कविता भाटिया, डॉ. गुरिंदरजीत सिंह, डॉ. बलविंदर सिंह, डॉ. हरगोपाल, डॉ. चरणजीत पाल एसएमओ बीनेवाल उपस्थित थे ।
गुरु नानक मिशन अस्पताल का किया उद्घाटन
गढशंकर। सुरजीत कुमार ज्याणी ने गांव कुक्कड़ मजारा में गुरु नानक मिशन चेरिटेबल अस्पताल के नए अस्पताल का उदघाटन किया। उन्होंने अपने फंड से अस्पताल को तीन लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। उन्होंने बाबा बुध सिंह की ओर से किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। विधायक सुरिंदर सिंह राठां ने एक लाख का चेक ट्रस्ट प्रबंधक रघुवीर सिंह को दिया। संसदीय सचिव चौधरी नंद लाल ने अपने फंड से अस्पताल के लिए दो लाख रुपए देने की घोषणा की। सांसद अवतार सिंह करीमपुरी ने अस्पताल को सांसद निधि कोष से एक एंबुलेंस देने की घोषणा की। सांसद खन्ना ने मानवता की भलाई के लिए बाबा बुध सिंह तथा गौ सेवा के लिए गो सेवा मिशन अध्यक्ष महाराज कृष्णानंद जी की प्रशंसा की। इस मौके पर एसडीएम रंजीत कौर, एसपी गुरमेल सिंह, डॉ. सतपाल बंगा, विजय अग्रवाल, दर्शन सिंह, हरजिंदर सिंह, राजविंदर सिंह, अविनाश शर्मा, ज्ञान चंद आदि शामिल थे।
सेहत तथा परिवार कल्याण मंत्री पंजाब सुरजीत कुमार ज्याणी गांव कुकड़ मजारा में गुरु नानक मिशन चेरिटेबल अस्पताल के नए अस्पताल का उदघाटन करते हुए।