बैठक दो को जालंधर में
होशियारपुर - पंजाब सबार्डिनेट सर्विसेज फैडरेशन की तरफ से 11 फरवरी को बठिंडा में की जा रही विशाल रैली की तैयारी के लिए 2 फरवरी को जालंधर देश भगत यादगार हॉल में बैठक आयोजित की जाएगी।जारी विज्ञप्ति में पससफ के राज्य प्रधान सतीश राणा, महासचिव वेद परकाश शर्मा और जोनल सचिव इंदरजीत सिंह विर्दी ने बताया कि पससफ की तरफ से उनकी मांगो के हल न होने के कारण रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि गत दिनो पंजाब और यूटी मुलाजिम संघर्ष कमेटी की तरफ से पंजाब सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया था किंतु कोई सार्थक हल न निकलने के कारण बठिंडा में विशाल रोष प्रदर्शन व रैली निकाली जाएगी।