- Hindi News
- नाटक मंचन कर छात्राओं ने किया सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष
नाटक मंचन कर छात्राओं ने किया सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष
भास्कर न्यूज - हरियाना
माई भगवती गल्र्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल हरियाना में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल सुषमा देवी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह का छात्राओं ने सरस्वती वंदना व शब्द गायन से आगाज किया।
मौके पर मेडिकल अफसर डॉ. सुरिंदर सिंह बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। छात्राओं ने नाटक ग्लोबल वार्मिंग, वृक्षों का महत्व, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, नशे व अन्य सामाजिक बुराइयों पर कटाक्ष किया। इस दौरान पंजाबी लोक नाच गिद्दा व भंगड़ा ने उपस्थिति को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर स्कूल मैनेजमेंट कमेटी सदस्य चंद्र परकाश बल्ली, राजीव कपिला, प्रिंसिपल सुषमा देवी, दीपक प्रभाकर, पूर्व पार्षद मंजीत सिंह, शाम सैनी, अंजना मिश्रा, पूनम शर्मा, परमिंदर, वनीता शर्मा, सरोजनी शर्मा, सुदेश मैंगी, निर्मल सैनी, अर्चना वालिया, रितु शर्मा, अलका, रंजना कुमारी, जसवीर कौर, ममता, तिलक शर्मा शामिल थे।
माई भगवती गल्र्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गिद्दा डालती छात्राएं।