- Hindi News
- गढ़दीवाला में कार ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में युवक की मौत
गढ़दीवाला में कार-ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में युवक की मौत
भास्कर न्यूज - गढ़दीवाला
गढ़दीवाला के नजदीकी गांव राजाकलां के पास कार-ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में कार सवार युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान कुलदीप सिंह ((32)) पुत्र गुरदेव सिंह निवासी सगलां थाना दसूहा, के रूप में हुई है। वह एबी शूगर मिल रंधावा में ड्राइवर था।।
जानकारी के अनुसार कुलदीप गत रात्रि बलैरो गाड़ी से वापस शूगर मिल की ओर आ रहा था। गांव राजाकलां के पास उसे किसी अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गई। कार चालक कुलदीप सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। गढ़दीवाला थाने के एएसआई गुरकृपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली के खिलाफ केस दर्ज किया।