- Hindi News
- मनहोता में मेडिकल कैंप, 172 मरीजों की जांच
मनहोता में मेडिकल कैंप, 172 मरीजों की जांच
गढ़दीवाला - सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. सुरजीत सिंह के निर्देशानुसार डॉ. संदीप खरबंदा भूंगा की हिदायतों के अनुसार सब सेंटर मनहोता में मोबाइल मेडिकल यूनिट टीम की तरफ से निशुल्क मेडिकल चैकअप कैंप आयोजित किया गया। डॉ. मनीषा, डॉ. बलविंदर कौर, डॉ. अमरदीप सिंह, डॉ. निर्मल सिंह ने 172 मरीजों की जांच कर उन्हें दवा दी। मौके पर हरमिंद्र कौर, हरजिन्दर कौर, सरिता शर्मा, आशा रानी, तजिन्दर, गुरजिंद्र सिंह, पुरषोतम आदि भी मौजूद थे।