पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विदेश भेजने के नाम पर 20.85 लाख की ठगी

विदेश भेजने के नाम पर 20.85 लाख की ठगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैनेडा भेजने के लिए लिए 8-8 लाख
होशियारपुर - दसूहा पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला सुखविंदर सिंह पुत्र महिंदर निवासी चक्क बामू की शिकायत पर हरजीत कुमार, बिमला देवी पत्नी हरजीत कुमार निवासी न्यू दीप नगर और अमनदीप सिंह के खिलाफ दर्ज किया है। सुखविंदर सिंह ने बताया कि उसने और हरप्रीत सिंह निवासी नडाला ने उक्त आरोपियों को कैनेडा भेजने के लिए 5 जून 2012 को 8-8 लाख रुपए दिए थे। इसके बाद उक्त आरोपियों ने न उन्हें विदेश भेजा और न ही उनके पैसे वापिस किए। उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ 406, 420, आईपीसी के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साइप्रस जाने के लिए नकली वीजा दे दिया
सदर पुलिस ने साइप्रस भेजने के नाम पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। मामला राकेश कुमार पुत्र अछर राम निवासी इस्लामाबाद की शिकायत पर कुलवंत राम, मक्खन लाल निवासी हारटा के खिलाफ दर्ज किया है। राकेश कुमार ने सदर पुलिस के पास दर्ज शिकायत में बताया कि उक्त आरोपियों ने 20 जुलाई 2013 को उसे साइप्रस भेजने के लिए 4 लाख 85 हजार रुपए लिए थे। उसे नकली वीजा दे दिया। इसके बाद आरोपियों ने न तो उसके पैसे वापिस किए न उसे विदेश भेजा। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 406, 465, 468, 471 आईपीसी के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।