गौधन की रक्षा के लिए बैठक २६ को
फगवाड़ा - विभिन्न संगठनों की बैठक बुधवार को परमजीत सिंह पम्मी और विपन शर्मा की अध्यक्षता में श्री हनुमानगढ़ी मंदिर जीटी रोड में हुई। इस दौरान फगवाड़ा में गौधन की रक्षा में आ रही दिक्कतों की समीक्षा कर इन्हें दूर करने का संकल्प लिया गया। बैठक के दौरान परमजीत सिंह पम्मी ने फगवाड़ा की सभी गौशालाओं के प्रबंधकों को 26 जनवरी दोपहर तीन बजे हनुमानगढ़ी में होने वाली बैठक में शामिल होने की अपील की।