पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘मातृभूमि, मातृभाषा और संस्कृति का सम्मान करना चाहिए’

‘मातृभूमि, मातृभाषा और संस्कृति का सम्मान करना चाहिए’

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फगवाड़ा
मोहन लाल उप्पल डीएवी कालेज फगवाड़ा में आर्य समाज तथा डीएवी की स्थापना तथा शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने के लिए सेमिनार करवाया गया। जिसमें आर्य समाज के देसराज बंधु तथा आर्य समाज बंगा के प्रधान धर्म दत्त प्रभाकर ने शिरकत की।
उन्होंने विद्यार्थियों को आर्य समाज के संस्थापक, समाज सुधारक तथा समाज में दिए योगदान के बारे में अवगत करवाया। देस राज बंधू चोपड़ा ने बताया कि हमें अपनी मातृभूमि, मातृभाषा तथा संस्कृति का सम्मान करना चाहिए तथा इसे बरकरार रखने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने समाज सुधारक महर्षि हंसराज तथा मेहर ऋषि के आर्य समाज में डाले गए योगदान के बारे में बताते हुए कहा कि आर्य समाज की स्थापना के लिए उन्होंने पूरे भारत में जद्दोजहद की तथा लाहौर में पहले दयानंद एंग्लो वैदिक स्कूल खोला गया। इसके अलावा उन्होंने आर्य समाज के लोगों को गुलामी की जंजीरों से मुक्त किया। कार्यकारी प्रिंसिपल पूनम टंडन ने मेहमानों का धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रो. काजल किरण, कुलदीप सिंह, बलजीत कुमार, भावना, जसबीर सिंह, हिना और मनीषा आदि मौजूद थे।