पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी टीचरों का दो दिवसीय सेमिनार शुरू

हिंदी टीचरों का दो दिवसीय सेमिनार शुरू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फगवाड़ा
सरकारी इंजीनियरिंग सर्विस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट कपूरथला के प्रिंसिपल गीतांजलि के नेतृत्व में फगवाड़ा ब्लाक से संबंधित हिंदी विषय के टीचरों का दो दिवसीय सेमिनार सरकारी एलीमेंट्री स्कूल होशियारपुर रोड में शुरू हुआ। रिसोर्स पर्सन वरिंदर शर्मा, राजेश भनोट तथा हरजिंदर गोगना की ओर से संचालित सेमिनार के पहले दिन मूल्यांकन विधि पर चर्चा की गई।
सेमिनार में राज्य साइंस संगठन चंडीगढ़ के डिप्टी डायरेक्टर सतिंदरजीत कौर तथा जिला साइंस सुपरवाइजर गुरशरण सिंह की टीम ने निरीक्षण करते हुए अध्यापकों को बच्चों के और नजदीकी होने के लिए कहा तथा सीसीई विधि तथा शिक्षा का अधिकार कानून 2009 पर अपने विचार लिखित रूप से देने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अनिल देव, हरीश शर्मा, इंद्रजीत पाल, भूपिंदर कौर, सुखविंदर कौर, आरती कौशल और मीनू शर्मा मौजूद थे।