- Hindi News
- उदय प्रताप सरदाना ने टेनिस टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया
उदय प्रताप सरदाना ने टेनिस टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया
फगवाड़ा - द लैबरनम किड्स टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन दिल्ली में अमलताश रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन ने करवाया। टूर्नामेंट में कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल फगवाड़ा के उदय प्रताप सरदाना ने अंडर 6 में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। टेनिस में इस नन्हें खिलाड़ी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस एसोसिएशन के द्वारा उदय को सर्टिफिकेट और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। फोटो में-ट्राफी लिए टेनिस खिलाड़ी उदय प्रताप सरदाना प्रिंसीपल जोरावर सिंह के साथ।
फगवाड़ा के उदय प्रताप टेनिस टूर्नामेंट में तीसरा स्थान पर रहे