पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिव सेना ने दी बाल ठाकरे को श्रद्धांजलि

शिव सेना ने दी बाल ठाकरे को श्रद्धांजलि

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फगवाड़ा
शिव सेना के संस्थापक बाल ठाकरे की 88वीं जयंती पर स्थानीय मंदिर श्री हनुमानगढ़ी में एक समारोह में उनकी तस्वीर पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि दी गई। शहरी प्रधान कुलदीप दानी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता इन्द्रजीत करवल ने विशेष तौर पर भाग लिया।
इसमें इन्द्रजीत करवल ने बाल ठाकरे के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके जैसे इतिहास पुरुष विरले ही पैदा होते हैं जिन्होंने हिंदुओं के सोये हुए स्वाभिमान को न सिर्फ जगाया बल्कि सारी जिंदगी हिंदू हितों के लिए संघर्ष करते रहे। इसमें दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर प्रदेश सचिव गुरदीप सैनी, शहरी प्रधान कुलदीप दानी, अश्वनी चंबा, हरीश मिश्रा, बब्बू चोपड़ा, राजिन्द्र सौंधी, मिंटू तलवाड़, राजेश शर्मा, काली वर्मा, हैपी महंत, गुरदयाल सैनी, रविन्द्र राजा, रमेश गुप्ता, चरणजीत पहलवान, नरिन्द्र शर्मा, मनोज शर्मा, चंदन राय, रिंकू दुग्गल, रमन, हरमेश कुमार, लक्की, दीपक वर्मा, जोनी, बब्लू, अरुण, दीपक टंडन, संजय शर्मा, गोल्डी गुप्ता, विजय, मिंकू सिंगला, विलायती राम, हैपी शर्मा, सुरेश सचदेवा, सुनील जलोटा, अमन कुमार, बलजीत भुल्लाराई शमशेर भारती, अमरदीप बगा, साहिल वोहरा, तजिन्द्र सैंडी, भूषण यादव, बल्लू, बॉबी, रिंकू दुगल, संदीप कुमार, कैलाश यादव, दिनेश बांसल, भुपिन्द्र सिंह, विनोद गुप्ता, पंकज गुप्ता, दीपक वर्मा, अश्वनी शर्मा, अवतार पम्मा, परवीन चंबा, विजय, मनोज टंडन, राजन वधवा, शिव नारायण, लक्ष्मण सुमन, राजेश, मुकेश, लक्की, अनिल छाबड़ा आदि मौजूद थे।