- Hindi News
- पति विवेक जलोटा का एक दिन पुलिस रिमांड, सास ससुर को जेल
पति विवेक जलोटा का एक दिन पुलिस रिमांड, सास-ससुर को जेल
भास्कर न्यूज - फगवाड़ा
नेहा जलोटा आत्महत्या कांड में गिरफ्तार उसके पति और सास ससुर को पुलिस ने वीरवार को अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी पति को एक दिन के पुलिस रिमांड और सास-ससुर को 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
जालंधर के अर्बन एस्टेट ((फ्लैट नंबर एलआईजी 364)) के रहने वाले कृष्ण कुमार अरोड़ा की बेटी नेहा की शादी 4 दिसंबर 2011 को फगवाड़ा के विश्वकर्मा नगर ने रहने वाले भाजपा नेता राकेश जलोटा के बेटे विवेक से हुई थी। 21 जनवरी 2014 को नेहा ने अपने ससुराल घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिवार को तब पता चला जब नेहा की सास पूनम जलोटा स्कूल से घर लौटी। नेहा के पिता ने आरोप लगाया था कि नेहा के ससुराल वाले उसे दहेज को लेकर परेशान किया करते थे। इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने नेहा के पति विवेक जलोटा, ससुर राकेश जलोटा तथा सास पूनम जलोटा और देवर हेमंत पर केस दर्ज कर
लिया था।
22 जनवरी 2014 को नेहा के ससुर राकेश जलोटा अपनी पत्नी पूनम जलोटा तथा बेटे विवेक जलोटा के साथ पुलिस के सामने पेश हो गए थे। उन्हें वीरवार को अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने पति विवेक का 3 दिन का पुलिस रिमांड मांगा जबकि उसके सास ससुर के लिए ज्यूडिशियल कस्टडी की अपील की गई।