- Hindi News
- कमला नेहरू पब्लिक स्कूल को बेहतरीन बिजनेस प्लान का मिला अवार्ड
कमला नेहरू पब्लिक स्कूल को बेहतरीन बिजनेस प्लान का मिला अवार्ड
भास्कर न्यूज - फगवाड़ा
कमला नेहरू पब्लिक स्कूल फगवाड़ा ने स्कूल इंटरप्राइजेस चैलेंज 2013 के अंतर्गत बेहतरीन बिजनेस प्लान का अवार्ड हासिल किया।
स्कूल इंटरप्राइज एक प्रोजेक्ट है जो ब्रिटिश काउंसलिंग के अंतर्गत टीच ए मेन टू फिश लंदन की ओर से चलाया जाता है। आईटीसी सोनर कोलकाता द्वारा आयोजित अवार्ड सेरेमनी में प्रधानाचार्या पीके ढिल्लों ने यह अवार्ड डा. बीके रणजीत, डिप्टी डायरेक्टर कॅरिकुलम डिवेलपमेंट सेंटर, मिनिस्टरी आफ एजुकेशन गवर्नमेंट आफ नेपाल से हासिल किया। कमला नेहरू पब्लिक स्कूल एंटरप्राइज चैलेंज के अंतर्गत दो साल से बिजनेस एंटरप्राइज चला रहा है। यह शहर का केवल एक ऐसा स्कूल है जो छात्रों में पेपर मेशे, तेरेकोटा तथा जवटरी आदि का निर्माण करके उनमें कलात्मक गुणों का विकास कर रहा है। स्कूल की मैनेजिंग कमेटी के प्रधान आई के सरदाना ने छात्रों तथा अध्यापकों को बधाई दी।