पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जिला पुलिस सतर्क

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जिला पुलिस सतर्क

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फगवाड़ा
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस द्वारा शहर में सतर्कता अभियान चलाया गया। डीएसपी मनजीत सिंह, फगवाड़ा पीसीआर टीम के इंचार्ज हरप्रीत सिंह ने एंटी सेबोटाज टीम सहित बस स्टैंड सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों की चैकिंग की।
चेकिंग के दौरान ट्रैफिक इंचार्ज विक्रम सिंह, थाना सिटी के शमिंदर सिंह भट्टी, एएसआई जसबीर सिंह के नेतृत्व में एंटी सेबोटाज तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने बस स्टैंड पर आने जाने वाले यात्रियों के सामान की तलाशी ली तथा बस स्टैंड की चैकिंग की। इस टीम में लोगों को सर्तक करते हुए कहा कि यदि वे अज्ञात पार्सल या सूटकेस या कोई संदिग्ध वस्तु देखें तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
बसों में सफर करते समय इस बात की चौकसी रखें कि उनके साथ की सीट पर बैठा व्यक्ति अपना कोई सामान छोड़कर चला तो नहीं गया। किसी भी संदिग्ध वस्तु को हाथ लगाने या उसके पास जाने से परहेज करें।



गणतंत्र दिवस को लेकर थाना सिटी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।