- Hindi News
- वार्षिक बॉडी बिल्ंिडग चैंपियनशिप 9 फरवरी को
वार्षिक बॉडी बिल्ंिडग चैंपियनशिप 9 फरवरी को
भास्कर न्यूज - फगवाड़ा
कपूरथला एमच्योर बाडी बिलडिंग एसोसिएशन द्वारा वार्षिक बाडी बिल्डिंग चैंम्पियनशिप 9 फरवरी को कमला नेहरू कॉलेज के सामने जिम परिसर में करवाया जा रहा है। इस मुकाबले संबंधी जिम के कोच मुकेश भाटिया केशा एवं एसोसिएशन के उप प्रधान संजीव बुग्गा व सचिव अरविंदर सिंह ने बताया कि 9 फरवरी को होने वाले मुकाबले में मिस्टर दोआबा, मिस्टर कपूरथला व मिस्टर फगवाड़ा का चयन किया जाएगा। इन मुकाबलों में पहले पांच स्थानों पर रहने वाले विजेताओं को आकर्षित ईनाम व सर्टीफिकेट संस्था की ओर से भेंट किए जाएंगे।
संस्था के उप प्रधान संजीव बुग्गा व जिम के कोच मुकेश भाटिया ने बताया कि उक्त मुकाबले करवाने का उनका मुख्य मकसद युवा वर्ग को नशे की दलदल से दूर रखना है, बुग्गा ने कहा कि आज पंजाब का 75 प्रतिशत युवा नशे की दलदल में धंस कर अपनी जवानी को बर्बाद कर रहा है। इस युवा वर्ग को नशे की दलदल से दूर करने व अपनी सेहत का ध्यान रखने की मंशा से उक्त मुकाबले प्रत्येक वर्ष करवाए जाते है। उन्होंने दोआबा व कपूरथला के सभी बाडी बिलडरज को इस मुकाबले में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए अपील की। इस मौके पर सोपान खोसला, सोरव खुल्लर, दीप ढंडा, अंकित ढींगरा, आशु सिंह, साजन सहदेव, विशाल जलोटा, सोरव बबर, अमनदीप सिंह, चमन सिंह, रवि संधु, पारस निश्चल व अन्य उपस्थित थे।
चैंपियनशिप संबंधी जानकारी देते हुए संजीव बुगा, मुकेश भाटिया व अन्य सदस्य।