- Hindi News
- केंद्र की नीतियों के कारण देश में भुखमरी : मेहता
केंद्र की नीतियों के कारण देश में भुखमरी : मेहता
भास्कर न्यूज - फगवाड़ा
शिव सेना ((समाजवादी)) की एक बैठक जिला प्रधान दविन्द्र पिंकू की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें पंजाब प्रधान अजय मेहता विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस अवसर पर जतिन्द्र मेहरा ((जोनी)) व राजिन्द्र मेहरा ने सेना द्वारा किए जाने वाले समाज सेवी एवं हिंदू हितैषी कार्यों से प्रभावित होकर अपने दर्जनों साथियों सहित शिव सेना समाजवादी की प्राथमीक सदस्या ग्रहण की। जोनी सहित शिव सेना में शामिल होने वाले सभी सदस्यों का अजय मेहता, दविन्द्र पिंकू के अलावा सिटी प्रधान सूरज सल्होत्रा ने सिरोपे भेंट कर भरपूर स्वागत किया। अजय मेहता ने विश्वास जताया कि उन जैसे कर्मठ सदस्यों के शिव सेना समाजवादी में आने से सगंठन को इलाके में उल्लेखनीय मजबूती मिलेगी। शामिल होने वाले सभी सदस्यों ने भी उक्त पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को युवाओं में पहुंचाने का हर संभव यत्न करेंगे। उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए अजय मेहता ने कहा कि केन्द्र की यू.पी.ए. सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के चलते देश के लोग भुखमरी का शिकार हो रहे हैं। इस अवसर पर सतपाल रल्ल, कमल किशोर पिंका, राजिन्द्र घई, कुलविन्द्र डार्ली, नवीन खेड़ा, बूटा राम खेड़ा, आदि उपस्थित थे।
शिव सेना समाजवादी पार्टी में शामिल हुए सदस्यों को सम्मानित करते अजय मेहता।