पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीदों की सोच को नाटक के माध्यम से मंच पर उतारा बच्चों ने

शहीदों की सोच को नाटक के माध्यम से मंच पर उतारा बच्चों ने

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फगवाड़ा
कमला नेहरु पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गणतंत्र दिवस पर शिवालिक सदर की तरफ से विशेष सभा का आयोजन किया गया।
इस सभा में कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। विशेष सभा का आरंभ कक्षा ५वीं तथा चौथी कक्षा के विद्यार्थियों के लघु भाषण द्वारा किया गया।
इसमें गणतंत्र दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा ये भी बताया गया कि २६ जनवरी १९५० को हमारा संविधान लागू हुआ था।
इसके बाद समूह गान प्रस्तुत किया गया। फिर उसके बाद पहली कक्षा से पांचवी तक के विद्यार्थियों द्वारा देश के लिए कुर्बान हुए शहीदों की याद में देश प्रेम की भावना से ओत-प्रोत दो नाटक प्रस्तुत किए गए।
सबसे आखिर में विद्यार्थियों द्वारा समूह नृत्य पेश किया। अंत में स्कूल के हैड मिस्ट्रेस ने बच्चों के हुनर, उत्साह तथा उनके मनोबल की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी तथा विद्यार्थियों को देश के लिए अपना कत्र्तव्य निभाने तथा अपने संविधान का सम्मान करने की प्रेरणा दी।



गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य कांर्यक्रम आयोजित

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे।