- Hindi News
- छात्राओं को दी गणित के रहस्यों की जानकारी
छात्राओं को दी गणित के रहस्यों की जानकारी
भास्कर न्यूज - फगवाड़ा
श्री गीता भवन मंदिर कटैहरा चौक द्वारा संचालित गीता भवन कम्प्यूटर सेंटर की छात्राओं का विशेष संयुक्त सत्र मंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ।
सेंटर संचालक मदनमोहन खट्टर व अध्यापिका रिंपी भाटिया के प्रयासों से करवाए गए कार्यक्रम में प्रसिद्ध आदर्श अध्यापक सुशील कोहली ने छात्राओं को गणित विषय में समायोजित रहस्यों की जानकारी दी।
सेवानिवृत अध्यापक सुशील कोहली ने अपने जीवन भर के अध्यापक से अर्जित ज्ञान को छात्राओं संग बांटते हुए बताया कि वे छोटी छोटी सरल विधियों के द्वारा बड़ी से बड़ी मुश्किल लगने वाली रकम का जोड़, गुणांक आदि का उत्तर सेकेंडों में निकाल सकते हैं। छात्राओं को नि:शुल्क ज्ञान प्रदान कराने हेते शिक्षाविद सुशील कोहली को मंदिर प्रबंधक पंडित देवी राज शर्मा की ओर से मदन मोहन खट्टर, रिंपी भाटिया, रश्मि कौशल ने श्रीमद्भगवद गीता सम्मान सहित प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन सुनीता रानी, रिया, यशिका, नेहा, नयना, मोनिका, नितिका, दुर्गा, प्रिंयका, जूही, बलबीर, हिना, नैना, सुनीता, पूनम, दीपिका, ईशा, सोनिया, योगियता व अन्य उपस्थित थे।