- Hindi News
- बाबा दीप सिंह जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाला
बाबा दीप सिंह जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाला
भास्कर न्यूज - फगवाड़ा
धन धन बाबा दीप सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन श्री सुखमणि साहिब सेवा सोसायटी गुरुद्वारा छठी पातशाही चौड़ा खुह के सहयोग से प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा शहीद गज साहिब स्कीम नंबर 3 होशियारपुर रोड से नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया व पांच प्यारों के नेतृत्व में नगर कीर्तन शुरू हुआ। जो मुख्य बाजारों, पलाही रोड, निम्मां चौक, गुरु अर्जुन पुरा, पलाही गेट से होते हुए गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब में पहुंचकर सम्पन्न हुआ। नगर कीर्तन का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसजीपीसी सरवण सिंह कुलार, पूर्व कैबिनेट मंत्री जोगिंदर सिंह मान, मनजीत सिंह खालसा, एकम सिंह, गुरमीत सिंह, हरजिंदर सिंह, गुरजीत सिंह, बाबा सतनाम सिंह, हरजीत सिंह जीता व अन्य उपस्थित थे।
नगर कीर्तन का नेतृत्व करते हुए पांच प्यारे।