पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप अंगहीनों का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप अंगहीनों का पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फगवाड़ा
अंगहीन एवं ब्लाइंड यूनियन ने शुक्रवार को पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। कारण था-होशियारपुर रोड के दुकानदार की ओर से एक अपाहिज को ताना देना। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पुलिस को मामले की जानकारी देने के बावजूद आरोपी दुकानदार रोबी पर कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस की ओर से आरोपी को थाने बुलाने के बाद उसने गलती मान ली और थाना सुलझ गया। यूनियन शांत हो गई।
अंगहीन ब्लाइंड यूनियन के सदस्य हेमंत सेठी उर्फ विक्की वासी फगवाड़ा ने बताया कि वह अपने एक दोस्त धर्मपाल के साथ होशियारपुर रोड पर रोबी की दुकान पर अपने पैसे वापिस मांगने गया था। रोबी ने उन्हें अपाहिज कहा। उन्होंने रात को थाना सिटी में रोबी की शिकायत कर दी। शुक्रवार सुबह ११ बजे तक भी रोबी पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की न ही वो थाने आया। जिसके बाद उसने अपनी यूनियन से बात की। जिसके बाद बड़ी गिनती में अंगहीन थाना सिटी में एकत्र हुए। करीब एक घंटे तक जब उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने पंजाब पुलिस तथा पंजाब सरकार के विरुद्ध नारेबाजी शुरु कर दी। अंगहीन थाना सिटी के बाहर बंगा रोड पर धरना देने के लिए चल पड़े तभी डयूटी अफसर बलदेव सिंह व अन्य पुलिस वालों ने उन्हें समझा बुझा कर शांत किया तथा बताया कि दो कर्मचारियों को रोबी को बुलाने भेजा हुआ है। रोबी अपनी दुकान पर मौजूद नहीं था इसलिए कुछ समय लग गया है। मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने आधे घंटे का समय मांगा गया। कुछ देर बाद रोबी को थाना लाया गया। दोनों की आमने सामने बातचीत हुई। जिसमें रोबी ने हेमंत को लंगड़ा लूला कहने पर माफी मांग ली। जिसके बाद दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया।
इस अवसर पर मनजीत मलकपुर, राजन सूद, हरजिंदर पाल, परमजीत सिंह, परमिंदर सिंह, राकेश, प्रीतपाल सिंह, मनजीत बरन, मेजर सिंह व अन्य उपस्थित थे।