पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस का सर्तकता अभियान जारी

पुलिस का सर्तकता अभियान जारी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फगवाड़ा
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस ने शहर में सर्तकता अभियान चलाया । हैड कांस्टेबल सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में एंटी सेबोटाइज टीम सहित जेसीटी मिल के सामने की मार्किट, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार फ्लाईओवर सहित कई अन्य सार्वजनिक स्थलों की चैकिंग की।
चैकिंग के दौरान जसपाल सिंह, जसविंदरा सिंह, सर्वजीत सिंह, अमरजीत सिंह के नेतृत्व में ऐंटी सेबोटाइज़ तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने बस स्टैंड पर आने जाने वाले यात्रियों के सामान की तलाशी ली तथा बस स्टैंड की सघन चैकिंग की।
इस टीम में लोगों को सर्तक करते हुए कहा कि यदि वे अज्ञात पार्सल या सूटकेस या कोई संदिग्ध वस्तु देखें तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। बसों में सफर करते समय इस बात की चौकसी रखें कि उनके साथ की सीट पर बैठा व्यक्ति अपना कोई सामान छोड़कर चला तो नहीं गया। किसी भी संदिग्ध वस्तु को हाथ लगाने या उसके पास जाने से परहेज करें।



जेसीटी फ्लाईओवर के नीचे चैकिंग करती पंजाब पुलिस की एंटी सेबोटाइज टीम