पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जरूरतमंद व्यक्ति को ट्राइसाइकिल दिए

जरूरतमंद व्यक्ति को ट्राइसाइकिल दिए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फगवाड़ा
पंजाब यंग पीस कौंसिल द्वारा चाचोकी में एक अपाहिज
जुगन पुत्र हंसु वासी चाचोकी को ट्राईसाइकल वितरित करने के लिए समागम चाचोकी में किया गया।
जिसमें मुख्यातिथि फगवाड़ा के एसपी गुरसेवक सिंह बराड़ ने कहा कि किसी को रोजगार के काबिल करने से बड़ा कोई पुण्य नही है।
यह पुण्य उस समय ओर महान हो जाता है, जब रोजगार पाने वाले व्यक्ति अपाहिज हो तथा रोटी रोजी कमाना तो चाहता हो पर असमर्थ हो। एसपी बराड़ ने कहा कि पंजाब यंग पीस कौंसिल जो आई जी
पंजाब पुलिस संजीव कालड़ा की अगुवाई में चल रही है का प्रयास सराहनीय है ,वे सदैव सेवा कार्यो में कौंसिल को सहयोग देने के तत्पर रहेंगे। वे परमात्मा से दुआ करते हैं कि वो एेसे कार्यो के लिए कौंसिल सदस्यों को सदैव प्रेरणा देते रहे।
इस अवसर पर रछपाल सिंह भट्टी, जोगिन्द्र पाल भोली, राम चंद्र सिंह, कुलदीप शर्मा,रमेश कुमार खन्ना, राकेश कुमार, मिंटू सिंह, गगन राजपुरोहित ((ओम बिकानेरी)), विजय वर्मा, केवल ((हैप्पी)), विजय गांधी, डा. चंद्रकांत, संदीप प्रभाकर, नवनीत सिंह, विजय वर्मा, डा. जीत लाल, सुरिन्द्र यादव, डॉ. ललित वर्मा के अलावा प्रैस क्लब के चेयरमैन टीडी चावला,अध्यक्ष हरिपाल सिंह,भाजयूमों नेता अमित शुक्ला, कुलवंत चाना, सीनियर सिटीजन कौंसिल के हरजिंदर सिंह,राजिंदर साहनी आदि मौजूद थे।