पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवपुरी रोड पर फैले कीचड़ से परेशान लोग २९ को रोकेंगे ट्रेन

शिवपुरी रोड पर फैले कीचड़ से परेशान लोग २९ को रोकेंगे ट्रेन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फगवाड़ा
शिवपुरी इलाके की अनदेखी तथा सड़क की दुर्दशा से परेशान लोगों ने बुधवार को ट्रेन रोकने का फैसला किया है। 29 जनवरी दिन बुधवार को लोग रेलवे ट्रैक पर सरकार के खिलाफ धरना देंगे।
शिवपुरी रोड की दुर्दशा तथा सड़क पर हर तरफ फैले कीचड़ के कारण मोहल्ला शिवपुरी, शाम नगर, शहीद भगत सिंह नगर और किरपा नगर के लोग परेशान हैं। शिवपुरी रोड कई साल से टूटी है। सीवरेज लाइन बिछाए जाने के बाद से स्थिति और खराब हो गई है। रेलवे फाटक से लेकर खोथड़ा रोड तक गड्ढे में भी सड़क नजर नहीं आती है।
एक साल पहले जब स्थानीय विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव सोम प्रकाश ने इस इलाके में जब सीवरेज लाइन बिछाए जाने का शुभारंभ किया था तो लोगों को उम्मीद बंधी थी कि कुछ महीनों में उनकी मुश्किलों का अंत हो जाएगा। पहले टूटी सड़क व गड्ढों के कारण परेशानी होती थी। फिर भी गड्ढों में सड़क कहीं नजर आती थी। अब तो गड्ढों में कीचड़ व पानी की सिवाय कुछ नजर नहीं आता है।
रोजाना इस सड़क से गुजरने वाले हजारों लोग भी कीचड़ से होकर से होकर गुजरना पड़ता है। रोजाना 2-4 दोपहिया वाहन चालक व राहगीर यहां फिसलते गिरते नजर आते हैं।
शिवपुरी, शाम नगर, शहीद भगत सिंह नगर, किरपा नगर, पीपारंगी, खोथड़ा रोड विर्क गांव से आने जाने वाले हजारों राहगीरों को न चाहते हुए भी मजबूरन इसी सड़क से होकर गुजरना पड़ता है। शिवपुरी फाटक पार करते ही जेसीटी मिल का बड़ा स्कूल है तथा फाटक से पहले एक पब्लिक स्कूल भी है। इन स्कूलों के छात्रों के आने जाने के लिए कोई और रास्ता नहीं है। इसलिए मजबूरन सभी को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है।
कमलजीत शिवपुरी, सतीश कुमार, सर्वेश कुमार, मलकीयत कौर, डा. जगदीश, विनय कुमार, बिट्टू, मदन लाल, टेक राज, मोहन लाल, शंकर दास, केदार नाथ, अशोक कुमार, हरमेश लाल इत्यादि ने बताया कि अपनी इस समस्या को लेकर वे हलका विधायक, नगर निगम कमिश्नर को भी कई बार मिल चुके हैं परंतु अभी तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है।




मार्च में निर्माण शुरू कर देंगे

॥ईओ आदर्श शर्मा ने बताया कि सर्दी होने के कारण तारकोल के प्लांट बंद हैं। इसलिए सड़क के निर्माण का काम रुका हुआ है। मार्च महीने में इस सड़क के निर्माण का कार्य शुरु कर दिया जाएगा।