पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रोजेक्ट पर की बजाय प्रोटेस्ट कर रही है ‘आप’: जाजू

प्रोजेक्ट पर की बजाय प्रोटेस्ट कर रही है ‘आप’: जाजू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फगवाड़ा
‘आप’ की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। लोकसभा चुनाव में मुकाबला एनडीए और यूपीए के बीच ही है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के नेशनल सेक्रेटरी शाम जाजू ने शनिवार को फगवाड़ा रेलवे स्टेशन पर बातचीत के दौरान कही। वह होशियारपुर में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने दिल्ली से आए थे।
जाजू ने कहा कि आम आदमी पार्टी का पतन शुरू हो गया है। जिन्हें प्रोजेक्ट करना चाहिए, वे प्रोटेस्ट कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी केजरीवाल के धरने पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस को फटकार लगाई है कि मुख्यमंत्री पर मामला दर्ज क्यों नहीं किया गया। जाजू ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में प्राथमिकताएं और मुद्दे अलग-अलग होते हैं। लोकसभा चुनावों में राष्ट्रीय हित के मुद्दे प्रमुख रहते हैं तथा स्थानीय मुद्दे छोटे हो जाते हैं।
पूरे देश में मोदी की हवा चल रही है। कुछ सियासी मित्र चुनाव से पहले जुड़ते हैं तथा कुछ चुनावों के बाद जुड़ते है। उन्होंने कहा कि हर सर्वेक्षण में मोदी व एनडीए की लीड साफ नजर आ रही है।
इससे पहले फगवाड़ा रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शताब्दी ट्रेन से ही राज्य सभा सांसद अविनाश खन्ना भी उतरे। उन्होंने स्टेशन पर ही शाम जाजू से मुलाकात की। इस अवसर पर मंडल प्रधान रमेश सचदेवा, अरुण खोसला, प्रीत परमार, प्रमोद मिश्रा, यशवीर
पराशर, योगेश प्रभाकर, हर्ष वीरजी, सुनील पांडे, सुदेश शर्मा, शालू चोपड़ा, संजीव शर्मा व अन्य
मौजूद थे।