- Hindi News
- गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर एडीसी ने मीटिंग बुलाई
गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर एडीसी ने मीटिंग बुलाई
फगवाड़ा - 26 जनवरी को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के फगवाड़ा में मनाए जा रहे सब डिवीजन स्तर के गणतंत्र दिवस के मौके पर सीपीएस के डी भंडारी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा मार्च पास्ट से सलामी लेंगे। उक्त जानकारी एडीसी कपूरथला मोहम्मद इकबाल भट्टी ने आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के फगवाड़ा में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों संबंधी कार्यों का जायजा लेने के लिए अधिकारियों की बुलाई मीटिंग में दी। मीटिंग में नायब तहसीलदार मनवीर सिंह, नगर निगम ईओ आदर्श शर्मा, नगर सुधार ट्रस्ट की ईओ सुनीता कुमारी, एएफएसओ जगमोहन सिंह, एसएचओ सिटी रविंदर सिंह, पीसीआर इंचार्ज हरप्रीत सिंह व अन्य शामिल थे।