- Hindi News
- झुलसे हुसैन ने ही अस्पताल से भागने के बाद की थी आत्महत्या
झुलसे हुसैन ने ही अस्पताल से भागने के बाद की थी आत्महत्या
फगवाड़ा. शुक्रवार सुबह 6 बजे अपने घर में खुद को आग लगाने वाले गांव मलकपुर के युवक ने ही सिविल अस्पताल से भागकर 10 बजे के करीब ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या की है। मृतक की मां ने शव की पहचान की। पोस्टमार्टम के बाद शव को वारिसों के हवाले कर दिया।
जीआरपी चौकी प्रभारी पवित्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान गांव मलकपुर के हुसैन मोहम्मद के रूप में हुई। हुसैन की मां बख्शो रानी ने बताया कि हुसैन पिछले कुछ महीनों से नशों में फंसकर काम नहीं करता था। गांव में उसकी कुछ शिकायतें भी आईं। इससे परेशान होकर बख्शो ने अगस्त 2013 में उसे बेदखल कर दिया था। अब पिछले दो महीनों से वह फिर अपने घर पर रह रहा था। शुक्रवार सुबह 5 बजे के करीब बूटा ने घर पर खुद को आग लगा ली। मां ने उसे किसी राहगीर ड्राइवर के साथ सिविल अस्पताल भेजा और कहा कि मैं रुपयों का इंतजाम करके आती हूं।
कुछ घंटों बाद जब वह अस्पताल पहुंची तो हुसैन वहां नहीं था।