तहसील स्तरीय राष्ट्रीय वोटर दिवस मनाया
फगवाड़ा - तहसीलदार विपन भंडारी कम सहायक चुनाव अधिकारी अफसर 29 फगवाड़ा की अध्यक्षता में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के में सुबह 11 बजे तहसील स्तरीय राष्ट्रीय वोटर दिवस मनाया गया। उन्होंने 18-19 साल के युवा वोटरों को पहचान कार्ड वितरित किए। उन्होंने लोगों को संकल्प दिलाया कि भारत के नागरिक अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को कायम रखें। वरिष्ठ सहायक पुरषोत्तम लाल, ओंकार सिंह सीनियर क्लर्क, उप मंडल इंजीनियर कम सेक्टर अफसर बूथ नंबर 157 से 167 गुरदीप सिंह, बीएलओ बूथ नंबर 157 गुरविंदर सिंह, बीएलओ बूथ नंबर 158 मुखविंदर सिंह, बीएलओ बूथ नंर 159 सुरिंदर कुमार, बीएलओ बूथ नंबर 160 संजीव कुमार आदि मौजूद थे।