- Hindi News
- फगवाड़ा में केडी भंडारी ने तिरंगा फहराया
फगवाड़ा में केडी भंडारी ने तिरंगा फहराया
भास्कर न्यूज - फगवाड़ा
फगवाड़ा में गणतंत्र दिवस का प्रमुख कार्यक्रम सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़के में मनाया गया। जिसमें सहकारी विभाग के मुख्य संसदीय सचिव के डी भंडारी मुख्यातिथि ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मार्कफैड पंजाब के चेयरमैन जरनैल सिंह वाहद विशेषातिथि थे। भंडारी ने स्वतंत्रता सेनानी कालीचरण सूद तथा स्वतंत्रता सेनानियों की विधवाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर एडीसी मोहम्मद इकबाल भट्टी, अनीता सोम प्रकाश, बलजिंदर सिंह, एडीशनल सिविल जज सीनियर डिवीजन अपराजिता, सिविल जज जूनियर डिवीजन दमनदीप कमल, भाजपा नेता तेजस्वी भारद्वाज, नगर निगम कमिशनर कुलदीप सिंह वैद्य, एसपी गुरसेवक सिंह बराड़, मौजूद थे।