- Hindi News
- फगवाड़ा की लावारिस गायों की देखभाल करेगी गौ वंश सेवा सोसायटी
फगवाड़ा की लावारिस गायों की देखभाल करेगी गौ वंश सेवा सोसायटी
भास्कर न्यूज - फगवाड़ा
फगवाड़ा में बेसहारा गऊ और गौ वंश को बचाने के लिए रविवार को श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में बैठक हुई। बैठक में गौ भक्तों ने यह प्रण लिया कि शहर में एक भी गऊ बेसहारा और लावारिस नहीं घूमने देंगे। लावारिस घूम रहे गायों की संभाल और रक्षा का प्रण लिया। इस मकसद को पूरा करने के लिए गौ वंश सेवा सोसायटी फगवाड़ा का गठन किया गया। कमेटी ने बैठक में यह भी फैसला लिया कि शहर में चल रही गऊशालाओं कमेटियों को पूरा सहयोग करेंगे। बैठक के बाद सोसायटी ने 21 सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया। इस मौके पर विपन शर्मा, परमजीत सिंह पम्मी, राज कुमार राजू, संजू चैल, दीपक खोसला, हरजोत सिंह, सुनील चम्म, नरिंदर सिंह गोल्डी, मनीशा मेहता, अंजु खुराना, हिमांशू पराशर, जोगिंदर, हैप्पी शर्मा, टीनू सिंह, मोनू, रमन नेहरा, खरैती लाल, एन के चोपड़ा, अंकुर बेदी, रवि दत्त, प्रदीप कुमार, नरेश कुमार, बलविंदर बहल, मुनीष कुमार, हरि दर्शन, अनिल भल्ला, अनुपमा वर्मा, सुमन राम, जोगिंदर पाल, मनु शर्मा, सोपन खोसलामौजूद थे।