कमला नेहरूकॉलेज फॉर वीमेन में फेट
भास्कर न्यूज - फगवाड़ा
कमला नेहरू कॉलेज फार वीमेन फगवाड़ा द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर कालेज परिसर में वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन कालेज मैनेजिंग कमेटी के प्रधान आई के सरदाना द्वारा राष्ट्रीय ध्वज लहरा कर किया गया एवं तिरंगे झंडे के तीनों रंगों का समेत गुब्बारों को उड़ाकर किया गा। मेले में गीत, गेम शो, तंबोला, झूले एवं फैशन डिजाइनिंग द्वारा तैयार सामानों के स्टाल लगाए गए।
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एक नई सोच का आगमन करते हुए कालेज प्राचार्या डा. किरण वालिया, कालेज मैनेजिंग कमेटी के प्रधान आई के सरदाना, कुसुम वर्मा, सीपीएस सोम प्रकाश द्वारा फगवाड़ा जालंधर रोड पर स्थित गुरु नानक मिशनरी नेत्रहीन आश्रम से आए वृद्धों एवं नेत्रहीनों को कंबल बांटे गए। शाम को कालेज ऑडिटोरियम में सीपीएस सोम प्रकाश व उनकी पत्नी द्वारा लक्की ड्रा निकालकर विजेताओं को उपहार दिए गए। वार्षिक मेले में कालेज का समूह स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद थे।
सालाना फेट कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कालेज प्रबंधक कमेटी के प्रधान आई के सरदाना व अन्य सदस्य।
वार्षिक मेले फेट में गानों की धुन पर डांस करती छात्राएं