- Hindi News
- जेसीटी में मिल के पुराने कर्मचारी ने तिरंगा फहराया
जेसीटी में मिल के पुराने कर्मचारी ने तिरंगा फहराया
फगवाड़ा - गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जेसीटी मिल स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मिल के पुराने कर्मचारी प्रभु प्रसाद सिंह जो कि मिल में ४५ सालों से काम कर रहे हैं ने बतौर मुख्यातिथि के रुप में शामिल होकर तिरंगा फहराया। मिल के डायरेक्टर रोहित सेरु, ओम प्रकाश अहूजा, जसविंदर, अवतार सिंह, बलजीत सिंह, सुरजीत सिंह, शत्रुघन तिवारी, गोबिंदा आदि मौजूद थे।
कपूरथला में परेड के दौरान मार्च पास्ट के दौरान मुख्यातिथि को सलामी देते एनसीसी कैडेट।
कपूरथला में गणतंत्र दिवस पर गुरु नानक स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मार्च पास्ट की सलामी लेते परिवहन मंत्री अजीत सिंह कोहाड।़
फगवाड़ा - गणतंत्र दिवस की 6५वीं वर्षगांठ स्थानीय सिविल अस्पताल में एसएमओ डा. जसविंदर सिंह की अध्यक्षता में बड़ी धूमधाम से मनाया गई। अपने संबोधन में डा. जसविंदर ने कहा कि हमें आजादी बड़ी मुश्किलों से हासिल हुई है तथा इसको कायम रखना हमारा फर्ज है।
फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में गणतंत्र दिवस
सुल्तानपुर लोधी - सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ((लड़कें)) में आयोजित समारोह में मार्च पास्ट की सलामी लेते एसडीएम कुलदीप सिंह चंदी व डीएसपी मनजीत सिंह।
फगवाड़ा में आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराते मुख्यातिथि केडी भंडारी व अन्य।
सुल्तानपुर लोधी - गणतंत्र दिवस सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ((लड़के)) में मनाया गया, जहां एसडीएम कुलदीप सिंह चंदी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राजेश भगत, तहसीलदार चीमा सिंह, तहसीलदार गुरमीत सिंह, बीडीपीओ हरबलास बागला, डीएसपी मनजीत सिंह मौजूद थे।
एसडीएम कुलदीप चंदी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
कपूरथला - सैनिक स्कूल में प्रिंसिपल कर्नल सुधांशु आर्य ने तिरंगा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने बताया कि सैनिक स्कूल कपूरथला देश के 24 सैनिक स्कूलों में से एक ऐसा स्कूल है, जिसमें एनसीसी कैडेट के बैंड ने लगातार 11वीं बार दिल्ली में गणतंत्र दिवस में शामिल हुई है।
फगवाड़ा - कांग्रेस ने गणतंत्र दिवस पर शहीदों को याद किया। उन्होंने महात्मा गांधी और डा. अम्बेडकर की मूर्ति पर फूलमालाएं चढ़ाई। कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं हलका विधानसभा फगवाड़ा के इंचार्ज जोगिन्द्र मान मौजूद थे।
सुल्तानपुर लोधी - सेक्रेड हार्ट पब्लिक स्कूल डल्ला में प्रिंसिपल कमलजीत कपूर की अगुवाई में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर रुपिंदरजीत कौर, छाया, नीता, मनजीत कौर, परमजीत कौर, नीरू, सतपाल सिंह, जसकरणजीत सिंह, सविता शर्मा, अमनदीप कौर, कमलजीत कौर, राजवंत कौर मौजूद थी।
फगवाड़ा - ब्लाक कांग्रेस फगवाड़ा शहरी ने गणतंत्र दिवस पर टाउन हाल में महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं हरगोबिंद नगर स्थित संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित की।
कपूरथला - डाक लेखा भवन में गणतंत्र दिवस मनाया गया। डाक लेखा के उप निदेशक देवेन्द्रजीत सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर मुख्यातिथि सुश्री कुमार नेहा उप निर्देशक ऑडिट, रमन नैय्यर मौजूद थे।
फगवाड़ा में कांग्रेस ने शहीदों को याद किया..
सेक्रेड हार्ट पब्लिक स्कूल डल्ला में कार्यक्रम
नगर निगम में ध्वजारोहण कमिशनर कुलदीप सिंह वैद्य ने किया। इसमें ईओ आदर्श शर्मा सहित अन्य मुलाजिमों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
फगवाड़ा के नगर निगम में ध्वजारोहण..
कपूरथला - आर्मी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या मधु डोगरा के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस मनाया गया। इसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
कपूरथला - रेल कोच फैक्टरी के महाराजा रणजीत सिंह स्टेडियम में झंडा फहराया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्रमोद कुमार, महाप्रबंधक किया।
पीडब्ल्यूडी दफ्तर कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने भी गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रध्वज फहराया।
सैनिक स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया
आर्मी पब्लिक स्कूल..
आरसीएफ में ध्वजारोहण..
पीडब्ल्यूडी दफ्तर..
राष्ट्रपिता की मूर्ति पर माल्यार्पण
डाक लेखा भवन में गणतंत्र दिवस समारोह