पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जड़ी बूटियों का इस्तेमाल कर दवाइयों के साइड इफैक्ट्स से बचें : चौधरी

जड़ी बूटियों का इस्तेमाल कर दवाइयों के साइड इफैक्ट्स से बचें : चौधरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फगवाड़ा के रामगढिय़ा पॉलीटेक्नीक कालेज में दो दिवसीय आरोग्य स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन संतोष चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार देश में आयुष प्रणाली की मजबूती के लिए सबसे अधिक काम कर रही है। पहले होम्योपैथिक, यूनानी अलग-अलग प्रणालियां थी। परंतु सरकार ने इनको एकत्र करके आयुष प्रणाली में तबदील कर दिया है। उन्होंने बताया कि पहले यह मेला प्रदेश स्तर पर लगाए जाते थे परंतु अब ग्रामीण लोगों तक आयुष प्रणाली को पहुंचाने के लिए गांवों व छोटे कस्बों में भी यह मेले लगाए जा रहे हैं। लोग अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए घर की रसोई में उपयोग किए जाने वाली चीजों व जडिय़ों बूटियों को इस्तेमाल करके दवाईयों के साइड इफैक्ट्स से बचा जा सकता है। मेले में केंद्रीय खोज योग एवं नेचरोपैथी, मुरार जी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट आफ योगा, नेशनल मेडीशनल प्लांट बोर्ड, केंद्रीय यूनानी मेडिसन खोज परिषद, राष्ट्रीय होम्योपैथी खोज परिषद, एलोपैथी विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई। केंद्रीय स्वास्थ्य तथा परिवार भलाई मंत्रालय के आयुष विभाग के सविप अनिल गनेरीवाल, पद्मश्री ओपी उपाध्याय व अन्य मौजूद थे।