पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंगहीन ब्लाइंड यूनियन के सदस्य बोले मांगें सीएम को न बता सकें इसलिए हमें थाने में रखा गया

अंगहीन ब्लाइंड यूनियन के सदस्य बोले- मांगें सीएम को न बता सकें इसलिए हमें थाने में रखा गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - फगवाड़ा
अंगहीन एवं ब्लाइंड यूनियन के सदस्यों ने मंगलवार को संतोष चौधरी से मुलाकात की। मांगों के संबंध में उन्हें ज्ञापन भी सौंपा। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष लखबीर सिंह सैनी ने की। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री फगवाड़ा के पोलीटेक्नीक कालेज में आरोग्य मेले का उदघाटन करने आई थी। मंत्री महोदया ने जल्द ही उनकी मांगों पर फैसला लिए जाने का आश्वासन दिया है।
तीन साल से मांगें बता रहे हैं पर पूरी नहीं हुई : यूनियन के सदस्यों ने कहा कि संतोष चौधरी से कहा कि वे पिछले तीन सालों से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे है परंतु उन्हें कोरे आश्वासनों के सिवाय अभी तक कुछ नहीं मिला।
राज्य सरकार द्वारा उन्हें हर बार धोखा दिया गया है। उन्हें पुलिस ने थानों में बिठाए रखा, ताकि वह 26 जनवरी को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में प्रदर्शन न कर सकें। अंगहीनों की मांगों में पेंशनों में बढ़ोतरी की जाए, बिजली, पानी के बिल माफ करना, नौकरियों में जिला स्तर पर एडजस्टमेंट करना, ब्लाक स्तर पर कैंपों का आयोजन करना जहां मेडिकल सर्टिफिकेट, बस पास, रेलवे पास इत्यादि बनाने तथा शगुन स्कीम में शामिल किए जाने को अभी तक लागू नहीं किया गया है, को लेकर लंबे अर्से से संघर्ष किया जा रहा है।




देश में १६ हजार आयुष केंद्र स्थापित : नीलांजन सनियाल

स्वास्थ्य तथा परिवार भलाई मंत्रालय के अधीन आयुष विभाग के सचिव नीलांजन सनियाल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा आयुष प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि देश भर में 16 हजार आयुष केंद्र स्थापित किए गए है तथा 5 हजार पैरा कर्मी भर्ती किए गए हैं।



फगवाड़ा में लगा दूसरा राज्य स्तरीय आयुष मेला