पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोप, भबियाणा सरपंच ने महंगी सोलर लाइटें लगवाकर पंचायत के दो लाख वेस्ट कर दिए

आरोप, भबियाणा सरपंच ने महंगी सोलर लाइटें लगवाकर पंचायत के दो लाख वेस्ट कर दिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत मेंबर समेत गांव के लोगों ने लगाया आरोप
भास्कर न्यूज - फगवाड़ा
गांव भबियाणा के लोगों ने गांव की सरपंच पर महंगी वाली सोलर लाइट्स लगवाकर पंचायत फंड वेस्ट करने का आरोप लगाकर घपला करने की आशंका जताई है। आरोप लगाने वालों में एक पंचायत मेंबर भी शामिल है। मांग की है कि सरकार इस लाइट घोटाले की निष्पक्ष जांच हो। आरोपियों पर कार्रवाई हो।
गांव भबियाणा के मैंबर पंचायत दलविंदर सिंह, अशोक कुमार, तरसेम सिंह, रेशम सिंह और चरणजीत सिंह ने कहा कि गांव की सरपंच बेबी पत्नी सुनील कुमार ने गांव में नवंबर महीने में सोलर लाइटें लगवाईं। पंचायत ने 22 हजार रुपए प्रति लाइट के हिसाब से 30 लाइटें लगवाने का प्रस्ताव पारित किया गया। पंचायत ने इन लाइटों पर 6 लाख 75000 रुपए की अदायगी राधे सोलर प्रोडक्ट्स नामक कंपनी को की है। इसी कंपनी की ओर से पड़ोस के गांव बबेली में भी सोलर लाइटें लगाई गई हैं। उन्होंने ने बताया कि बबेली में ऐसी ही सोलर लाइट्स 15 हजार 500 रुपए प्रति लाइट के हिसाब से इसी कंपनी ने लगाई हैं। रेट में जो फर्क नजर आ रहा है, उसके मुताबिक 7 हजार रुपए प्रति लाइट कंपनी को ज्यादा दिए गए हैं। इससे 30 लाइटें लगवाने में पंचायत फंड का 2 लाख 10 हजार का नुकसान हुआ है। गांव वासियों का कहना है कि हमने सोलर लाइटें लगाने वाली कंपनी के मैनेजर से खुद को किसी और गांव के वासी बताकर कोटेशन मांगी तो उसने अपनी कंपनी सहित 2 अन्य कंपनियों की कोटेशन भी हमें दी। इसमें उसने अपनी कंपनी का रेट 15500 प्रति लाइट दिया। दूसरी कंपनी माणिक सोलर इनोवेशन की ओर से 16500 तथा एलआर इलेक्ट्रिकल की ओर से 17000 की कोटेशन दी गई।


गांव वासियों ने कहा कि हमने 27 दिसंबर 2013 को इस मामले की शिकायत एडीसी कपूरथला तथा बीडीपीओ फगवाड़ा से की परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। 6 जनवरी 2014 को आरटीआई के तहत हमने बीडीपीओ फगवाड़ा से गांव में लगी सोलर लाइट्स का पूरा विवरण मांगा है। सरपंच को बचाने की कवायद शुरू कर दी गई। कंपनी के आदमियों ने गांव में लगी सोलर लाइटों के पाट्र्स बदलने शुरु कर दिए।