पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 137 युवाओं ने किया रक्तदान

137 युवाओं ने किया रक्तदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फगवाड़ा - पंजाबियों ने खूनदान सेवा को अपना फर्ज माना है, जो कि मील का पत्थर है। उक्त विचार हिंदुस्तान वेलफेयर ब्लड डोनर्स क्लब के प्रधान वितिन पुरी ने कहीं। वे भगत चिंता की याद में रुड़का कलां में आयोजित रक्तदान कैंप में बोल रहे थे। रक्तदान कैंप सहायक डायरेक्टर यूथ सेवा प्रीत कोहली के सहयोग से लगाया गया था, जिसमें 137 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस मौके पर अनुराग मानखंड, तरुण बतरा, हरीश सैनी, जरनैल सिंह, प्रदीप बेदी, गोपाल लूंबा, रमनीक, जगजीवन कुमार, नरेश बैबरा, विक्रम गुप्ता, राकेश गुप्ता, अजय अग्रवाल आदि मौजूद थे।